कनिका कपूर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही। जहाँ वो हाल ही में कोरोनावायरस से ठीक होक अपने घर पहुंची हैं। वहीँ उन्हें पुलिस का नोटिस भी मिल गया।
हालाँकि , कार्यवाही समय पर होना ही सही है और कनिका कपूर उसका साथ भी दे रहीं हैं।
कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही बहुत चर्चा में रहीं हैं।
बेबी डॉल फेम सिंगर 9 मार्च को लन्दन से लखनऊ वापस आयी थी। खबरों की मानें तो उसके बाद वो कई पार्टी में शरीख हुईं। उन पार्टी में बड़े बड़े नेता भी शामिल रहे जिनमे से वसुंधरा राजे भी एक हैं।
लेकिन कनिका कपूर से जुड़े हर व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
कनिका कपूर ने घर लौटने के बाद ट्विटर पर नीचे दिया गया सन्देश भेजा :
साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ तस्वीर भी पोस्ट करी :
कनिका कपूर पर यही आरोप है की उन्होंने महामारी में लापरवाही बरती है इसके अलावा उनपर जानकारी छुपाने के भी आरोप लगें हैं।
जब वो कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुकी हैं तब पुलिस से उनसे सहयोग करने के लिए कहा है तथा नोटिस भेजा गया है।
कनिका कपूर पर IPC की धारा 188 / 269 / 270 के तहत FIR दर्ज़ है।